हल्द्वानी: कमरे में मिला युवक का तीन दिन पुराना शव, पुलिस जांच में जुटी

Spread the News

हल्द्वानी: रामपुर रोड देवलचौड़ चौराहे के पास पालम सिटी के निकट स्थित मां बाराही कॉलोनी में एक 24 वर्षीय युवक पंकज अग्रवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव उसके कमरे में बेड पर पड़ा मिला।

पुलिस के अनुसार, पंकज अग्रवाल चाउमीन का ठेला लगाता था और अपनी रिश्ते की बहन के घर में रह रहा था। जब आसपास के लोगों को घर से तेज बदबू आने लगी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर देखा तो युवक मृत अवस्था में पाया गया। शव सड़ चुका था, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मौत लगभग तीन दिन पूर्व हुई होगी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में किसी भी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

  • Related Posts

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…

    पुलिस का नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार, 55 ग्राम से ज्यादा स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the Newsआई-20 कार में हो रही थी नशीले पदार्थ की तस्करी, पुलिस ने वाहन भी किया सीज नानकमत्ता। ऑपरेशन प्रहार के तहत नानकमत्ता पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी…