उत्तराखंड: एक करोड़ की भालू की पित्त और चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार……

Spread the News

पिथौरागढ़। जिले में पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक करोड़ रुपए से अधिक की भालू की पित्त व चरस के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। कोतवाली धारचुला पुलिस, एसओजी व वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 2 किलो 300 ग्राम चरस व एक भालू की पित्त के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक विगत देर रात सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी व सीओ केएस रावत के पर्यवेक्षण में पुलिस, एसओजी तथा वन विभाग की टीम द्वारा चौकी गलाती पुल के पास चैकिंग के दौरान धारचूला की ओर आते हुए एक व्यक्ति से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान व्यक्ति हड़बड़ाकर भागने का प्रयास करने लगा । शक होने पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 2 किलो 300 ग्राम चरस तथा 175 ग्राम भालू की पित्त बरामद हुई । जिसे वह बेचने के लिये पिथौरागढ़ की ओर जा रहा था ।

पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सूर्य बहादुर बुढ़ाथोकी पुत्र चन्द्र बहादुर बुढ़ाथोकी निवासी सर्मी गांव वार्ड नंबर एक जिला डोल्पा नेपाल को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली धारचूला में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व 40/49/50/51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया किया गया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद चरस की अनुमानित कीमत 4,60,000 लगभग बताई गई है, वहीं 175 ग्राम भालू की पित्ती की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपए के लगभग है।

Related Posts

इस दिन बदलेगा रानीखेत एक्सप्रेस का रूट….

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। काठगोदाम और हल्द्वानी समेत आसपास के स्टेशनों से दिल्ली, जयपुर समेत जैसलमेर रूट पर ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय रेल…

घर में घुसा 10 फिट का पाइथन, परिजनों के छुटे पसीने…..

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। गंगापुर निवासी दिनेश बमेठा ने शनिवार को अपराह्न लगभग 3:00 बजे वन विभाग को उनके घर पर 10 फिट का पाइथन घुस जाने की सूचना दी। घर…