उत्तराखंडअल्मोड़ा:- स्कूल परिसर के निकट झाड़ियों से मिली 161 जिलेटिन की छड़ें, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप………

Spread the News

अल्मोड़ा। जिले के सल्ट क्षेत्र स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर से 161 जिलेटिन की छड़ें मिलने ने प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य ने स्कूल के निकट झाड़ियों में संदिग्ध पैकेट देखे तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच स्कूल परिसर को घेराबंदी में ले लिया। इसके बाद ऊधमसिंह नगर व नैनीताल जिलों की बम निरोधक टीम (BDS) और डॉग स्क्वाड भी मौके पर पहुंच गई। डॉग स्क्वाड की मदद से चलाए गए सघन तलाशी अभियान में दो अलग-अलग स्थानों से जिलेटिन के पैकेट बरामद हुए। कुल 161 पैकेट, सुरक्षित तरीके से एकत्र कर सील पैक किए गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धारा 4(क) विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 और 288 बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।

सबसे बड़ा सवाल यही है कि विस्फोटक सामग्री स्कूल परिसर तक कैसे पहुंची, और किसने किस उद्देश्य से इसे यहां छिपाया था? पुलिस इसे एक बड़ी सुरक्षा चूक मान रही है और मामले की गहराई से जांच कर रही है।

एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा ने कहा – स्कूल परिसर की झाड़ियों में विस्फोटक मिला है। किसने रखा, इसकी जांच जारी है। जल्द खुलासा किया जाएगा।

  • Related Posts

    हल्द्वानी में क्रिकेट के नाम पर ठगी का खेल, पूर्व विधायक सहित अन्य हुए ठगी का शिकार…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में आयोजित किए जाने वाले क्रिकेट मैचों से पहले ही बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। EVCL के बैनर तले प्रस्तावित क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन…

    पार्टी ने राधा पर जताया विश्वास, दी नई जिम्मेदारी….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पूर्व पार्षद वार्ड नंबर 12 राधा आर्या को उनके संगठन के प्रति समर्पण,मेहनत व लगन को देखते हुए, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस द्वारा नई जिम्मेदारी सौंपी गई…