उत्तराखंड: 13 वर्षीय नाबालिक से सामूहिक दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला मामला……

Spread the News

ऊधमसिंहनगर। जिले के खटीमा में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी पांच महीने की गर्भवती है। पुलिस ने आरोपी दोनों युवकों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ विमल रावत ने बताया कि दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करती है। उसकी 13 वर्षीय बेटी ने उन्हें बताया कि मार्च 2025 को गांव के दो युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। उस समय वह घर पर अकेली थी। पीड़िता ने बताया कि उसके बाद भी जब वह घर पर अकेली थी तब दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया,लेकिन डर हुई बेटी ने किसी को कुछ नहीं बताया। अब उसके गर्भवती होने पर दुष्कर्म का पता चला।
कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी दोनों युवकों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।

Related Posts

छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

Spread the News

Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

Spread the News

Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…