उत्तराखंड पंचायत चुनाव, दूसरे चरण में जिलेवार यह रहा मतदान प्रतिशत…

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस चरण में प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में भारी उत्साह देखने को मिला। बारिश के बावजूद मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दूसरे चरण में कुल 70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। खास बात यह रही कि महिलाओं ने मतदान में पुरुषों को पीछे छोड़ दिया महिलाओं का मतदान प्रतिशत 74.50% जबकि पुरुषों का मतदान प्रतिशत 65.50% रहा।

मतदान सोमवार सुबह सुबह 8 बजे शुरू हुआ और शाम तक प्रदेश के 40 विकासखंडों के 4709 मतदान केंद्रों पर संपन्न हुआ।

इस चरण में 21,57,199 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से बड़ी संख्या में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन आयोग के अनुसार, पूरे प्रदेश में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

हालांकि मतदान के दौरान कई पर्वतीय जिलों में बारिश की स्थिति बनी रही लेकिन इसका असर लोगों के उत्साह पर नहीं पड़ा। उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा जैसे जिलों में बारिश के बीच भी मतदाता लाइन में खड़े रहे और वोट डालते नजर आए। विशेष रूप से महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही।

देहरादून, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल जैसे मैदानी जिलों में भी लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान किया। ऊधमसिंह नगर में सबसे ज्यादा 84.26% मतदान दर्ज किया गया, जबकि देहरादून में भी 77.25% मतदान हुआ, जो राज्य की राजधानी के लिए उत्साहजनक माना जा रहा है।

प्रत्याशियों की स्थिति

दूसरे चरण में कुल 14,751 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम और मतपेटियों में बंद हो गई है। इससे पहले पहले चरण में 17,829 प्रत्याशी मैदान में थे। अब सबकी निगाहें 31 जुलाई को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं, जो सुबह 8 बजे से शुरू होगी।

जिला मतदान प्रतिशत

उत्तरकाशी 75.96%

पौड़ी गढ़वाल 69.27%

टिहरी 60.05%

देहरादून 77.25%

चमोली 66.47%

चंपावत 70.21%

नैनीताल 76.07%

अल्मोड़ा 58.20%

ऊधमसिंह नगर 84.26%

पिथौरागढ़ 64.90%

पिछले चुनावों की तुलना, पहले चरण में 68 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2019 के पंचायत चुनाव में कुल 69.59% मतदान हुआ था। इस बार कुल मतदान प्रतिशत थोड़ा कम रहने का अनुमान है, हालांकि अंतिम आंकड़ों से स्थिति स्पष्ट होगी। अब सभी प्रत्याशी 31 जुलाई की मतगणना का इंतजार कर रहे हैं।

Related Posts

अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर, अवैध निर्माण से लेकर जर्जर भवन तक ढहाए…

शनि बाजार रोड और बनभूलपुरा में निगम की कार्रवाई, रास्तों से हटाए अवरोध; खाली भूमि पर विकास कार्यों की बनेगी योजना हल्द्वानी। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने…

भांजी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे मामा की हादसे में मौत, दूसरे बाइक सवार ने भी तोड़ा दम…

बेलबाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, बहनोई समेत दो लोग घायल हल्द्वानी। रामपुर रोड पर बेलबाबा के पास सोमवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों…