उत्तराखंड हल्द्वानी:सावधान, जूस बनाने में हो रहा था डिटर्जेंट का प्रयोग, गौजाजाली में अवैध जूस फैक्ट्री का भांडाफोड़, सील,देखें Video

Spread the News

हल्द्वानी। शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ प्रशासन का छापामारिया अभियान लगातार जारी है। सोमवार को गौजाजाली क्षेत्र के एक आवासीय इलाके में अवैध जूस पाउच निर्माण की शिकायत पर हल्द्वानी के एसडीएम राहुल शाह एवं नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में टीम निरीक्षण के लिए पहुंची। निरीक्षण में पाया गया कि मेरठ निवासी मोहम्मद राशिद ने उक्त स्थान पर पूर्णतया अवैध जूस पाउच निर्माण इकाई स्थापित कर रखी थी।

 

निरीक्षण के दौरान जूस निर्माण में डिटर्जेंट और अन्य रसायनों का उपयोग होना पाया गया मौके पर फैक्ट्री संचालक कोई भी प्रपत्र नहीं दिखा पाया। इसके अतिरिक्त भी बहुत सी अनियमितताएं पाई गईं। जिसके चलते तत्काल परिसर को सील कर उत्पादन बंद कर दिया गया ।खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सभी उत्पादों के नमूने लिए गए और अवैध उत्पादन के आरोप में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार मनीषा बिष्ट,
सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट,मुख्य स्वच्छता निरीक्षक अमोल असवाल,खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पीली कोठी क्षेत्र में सड़क किनारे रखें पाइपों से टकराई कार, हादसे में डॉक्टर घायल…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर में चल रहे विकास कार्यों में हुई विभागीय लापरवाही के चलते सड़क दुर्घटना में एक डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल डॉक्टर का निजी…

    रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे अनोखे अंदाज में जताया विरोध…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसी नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को…