उत्तराखंड हल्द्वानी: मकान के ऊपरी हिस्से में लगी आग, स्थानीय लोगों की तत्परता से टला हादसा

Spread the News

हल्द्वानी। बनभूलपुरा लाइन नम्बर 18 में स्थानीय लोगों की तत्परता से एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। यहां एक मकान के ऊपरी हिस्से में सोमवार शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना के समय मकान मालिक शरीफ की मां निचले हिस्से में मौजूद थीं, जिन्हें स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया।आग की लपटें फैलने से पहले ही स्थानीय लोगों ने अपने प्रयासों से आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। मकान मालिक शरीफ पेशे से रिक्शा चालक हैं। बताया जा रहा है कि हाल ही में शरीफ के पुत्र शादाब की पत्नी ने एक बच्चे को जन्म दिया था, जिसके चलते परिवार के अधिकांश सदस्य संभवतः अस्पताल में थे। स्थानीय लोगों के अनुसार यदि समय रहते आग पर नियंत्रण न पाया जाता तो भारी नुकसान हो सकता था। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस और फायर विभाग को भी सूचना दी गई थी, लेकिन स्थानीय प्रयासों से स्थिति नियंत्रित कर ली गई।

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…