बेकाबू डंपर ने राहगीर को रौंदा, आक्रोशित जनता ने सड़क पर लगाया जाम….

Spread the News

देहरादून। राजभानी में सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने मौके पर जाम लगाने के साथ ही हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने शव नहीं उठाने दिया। इस दौरान पुलिस और लोगों के बीच तीखी नोक-झोंक भी हो गई।

जानकारी के मुताबिक, कांवली रोड पर बजरी लदे तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़े करीब 40 वर्षीय सतेंद्र साहनी नामक शख्स को रौंद दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि डंपर बल्लूपुर चौक की ओर से आ रहा था और घटना सिद्धार्थ प्रोजेक्ट के पास ढलान पर हुई।

 

इस बीच मौके से डंपर ड्राइवर वाहन छोड़कर भाग गया। वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों मौके पर जमा हो गए। इस दौरान गुस्साए लोगों ने साहनी के शव को सड़क पर रखकर कांवली रोड पर जाम लगा दिया। बकौल रिपोर्ट्स, आक्रोशित लोगों ने डंपर के शीशे तोड़ने के साथ ही मौके पर लकड़ियां भी जला दीं। उन्होंने वहां बैनर-पोस्टर फाड़ डाले और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया।

लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर सुबह के समय डंपर तेज स्पीड में चलते हैं लेकिन पुलिस ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। लोगों ने मर्तक के परिजन को मुआवजा देने और आरोपी डंपर चालक को जल्द-से-जल्द अरेस्ट करने की मांग की है। लोग डंपर के मालिक व प्रशासनिक अफसरों को भी मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे।

पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही पुलिस आरोपी डंपर चालक की तलाश में भी जुट गई है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…