पेयजल समस्या पर फूटा गुस्सा, जल संस्थान कार्यालय पहुंचे लोगों ने किया सहायक अभियंता का घेराव…. 

Spread the News

हल्द्वानी। गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर में पेयजल की समस्या भी बढ़ती जा रही है। बुधवार को वार्ड नंबर 12 की पार्षद प्रीति आर्य के नेतृत्व में क्षेत्र के डर दोनों लोग जल संस्थान कार्यालय पहुंच गए। पानी की समस्या से परेशान लोगों ने सहायक अभियंता का घेराव कर जल्द ही समस्या का निदान किए जाने की मांग की। पार्षद प्रीति आर्य ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र की पेयजल लाइनें नाले के अंदर से होकर गुजरती हैं जिससे पाइपों के टूटने पर पता नहीं चलता है साथ ही दूषित पानी आने की समस्या भी बनी रहती है। उन्होंने क्षेत्र में ओपन पाइप लाइन डाले जाने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि विभाग द्वारा जल्द ही समस्या का निदान नहीं किया जाता है तो वह जनता के साथ मिलकर आंदोलन करने को बढ़ाते होंगी। सहायक अभियंता रवींद्र कुमार ने जनता की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द समस्या का निदान किए जाने का आश्वासन दिया है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…