ऊधम सिंह नगर: लापता किशोरी शादी कर प्रेमी संग पहुंची थाने

Spread the News

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक महीने से लापता किशोरी नाटकीय ढंग से प्रेमी के साथ थाने में हाजिर हो गई। उसने खुद को बालिग करार दिया। महिला दरोगा ने उसके दावे पर अभिलेखों की जांच की तो वह नाबालिग पाई गई। पुलिस ने केस में पॉक्सो सहित कई धाराओं में इजाफा कर प्रेमी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

ट्रांजिट कैंप निवासी एक व्यक्ति ने थाने में दर्ज कराए केस में कहा था कि सात मार्च की सुबह उनकी नाबालिग बेटी घर से निकली थी और लौटकर नहीं आई। पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना एसआई विजय कुमार को सौंपी थी। विवेचना में आकाश निवासी सरकपुर सुभानपुर पोस्ट रहमा थाना बिनावर जिला बदायूं का नाम सामने आया था। पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी थी लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा था। बुधवार शाम आकाश लापता किशोरी के साथ थाने में पहुंच गया। दोनों ने शादी करने की बात कही। किशोरी ने आधार कार्ड में उम्र 18 वर्ष से अधिक होने के कारण विवाह करना बताया था। इसके बाद मामले की जांच एसआई नेहा ध्यानी को दी गई। एसएचओ मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि नाबालिग की उम्र स्कूली प्रमाण पत्र में 18 वर्ष से कम होना पाई गई थी। नाबालिग के बयान और स्कूल दस्तावेजों के आधार पर केस में धारा 140(3) बीएनएस का लोप कर धारा- 137(2) , 87 बीएनएस व 3/4 सहपठीत 16/17 पॉक्सो की बढ़ोतरी की गई। 20 साल के आकाश को न्यायालय में पेश किया गया। किशोरी का मेडिकल कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

  • Related Posts

    रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे अनोखे अंदाज में जताया विरोध…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसी नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को…

    पार्टी ने भुवन पर जताया विश्वास, सौंपी अल्मोड़ा एवं बागेश्वर जिले के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी…..  

    Spread the News

    Spread the Newsपंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत प्रदेशभर में प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…. देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत प्रदेश…