संदिग्ध पेय के सेवन से दो लाेगों की मौत, एक गंभीर, मौके से शराब और संदिग्ध रसायन की बोतल बरामद….

Spread the News

ऊधमसिंहनगर। खटीमा में संदिग्ध पेय पीने दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मौके से शराब की बोतलें और संदिग्ध तरल पदार्थ भी बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को कंजाबाग रोड पर शराब सेवन से एक व्यक्ति की मौत और दो लोगों के गंभीर होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंजाबाग निवासी डिल्लू राणा (52 ) को उप जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अन्य दो सत्रहमील निवासी प्रवेश राणा और मलकीत सिंह राणा की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर बरेली रेफर किया गया।

जहां उपचार के दौरान मलकीत की भी मौत हो गई। कोतवाल ने बताया कि शुरुआती जांच में यह तथ्य सामने आया है कि गाड़ी में एक बोतल में संदिग्ध रासायनिक तरल पदार्थ था। जिसे उन्होंने पानी समझकर शराब में मिलाकर पी लिया था। मामले की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…