पानी के टैंक का ढोला खोलने उतरे दो सगे भाइयों और मां की दम घुटने से मौत…..

हल्द्वानी। गौलापार के मानपुर से एक दुखद घटना सामने आ रही है। यहां घर में बनाए गए टैंक का डोला खोलने उतरे दो सगे भाइयों और मां की दम घुटने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के मुताबिक 46 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र स्व० भीम सिंह ने घर में पानी का टैंक बनवाया था। लगभग एक माह बाद आज वह टैंक का ढोला खोलने के लिए खुद ही नीचे में उतर गए। बताया जा रहा है कि टैंक में बन रही गैस के कारण वह बेहोश होकर वहीं गिर पड़े। उन्हें बचाने के लिए छोटा भाई खुशहाल (42) टैंक में उतर और वह भी गैस के कारण वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा। दोनों भाइयों के वापस न लौटने पर मां सरस्वती देवी (65) भी टैंक में उतरी और वह भी गैस के कारण वहीं गिर पड़ी। किसी तरह ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकालकर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने तीनों को ही मृत घोषित कर दिया। दोनों भाई अपने पीछे पत्नी और बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। परिवार काश्तकारी कर अपना जीवन यापन कर रहा था। वहीं एसडीएम मोनिका और तहसीलदार कुलदीप पांडे ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और परिवार को ढांढस बंधाया।

  • Related Posts

    नगला दवाईफार्म के पास भीषण सड़क हादसा, गौलापार निवासी चेतन सहित दो की मौत…..

    लालकुआं से किच्छा जा रहे थे स्कूटी सवार युवक, हादसे के बाद परिजनों में मचा कोहराम लालकुआं। लालकुआं और पंतनगर थाना क्षेत्र के बीच नगला दवाईफार्म के पास तेज रफ्तार…

    अब गढ़वाली में भी गूंजेगी ‘मन की बात…..

    ‘हैलो हल्द्वानी’ 91.2 एफएम की पहल, हर रविवार शाम 7:30 बजे होगा प्रसारण हल्द्वानी। उत्तराखंड की लोकभाषाओं को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो ‘हैलो हल्द्वानी’…