शादी का झांसा देकर युवती से बनाए संबंध, कोतवाली में शादी पर अड़ी…. 

Spread the News

हल्द्वानी। कोतवाली में पहुंची युवती ने अल्मोड़ा निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। युवती ने आरोप लगाया कि एक वर्ष पहले उसकी अल्मोड़ा निवासी युवक से दोस्ती हुई। धीरे – धीरे नजदीकियां बढ़ने पर युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। कहा कि अब वह दो माह की गर्भवती है, और युवक उसके साथ शादी करने से मना कर रहा है।बताया कि युवक यहां हल्द्वानी में ही प्राइवेट जाब करता है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने युवक को कोतवाली बुलाकर उसे हिरासत में ले लिया। युवती का कहना था कि यदि युवक उसके साथ शादी नहीं करता है तो वह उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। सूचना पर युवक के परिजन भी कोतवाली पहुंच गए। पूरे दिन यह विवाद चलता रहा बाद में शाम को दोनों के बीच समझौता हो गया।

  • Related Posts

    मछली बेचने के विवाद में युवक की हत्या, पिता-पुत्र को उम्रकैद…..

    Spread the News

    Spread the Newsचार साल पुराने हत्याकांड में अदालत का फैसला, दोनों पर एक-एक लाख रुपये जुर्माना रुद्रपुर। किच्छा में मछली बेचने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या के…

    राधा-कृष्ण के भजनों से गूंजा जज फार्म, धूमधाम से मनाई कृष्ण जन्म की छठी.Video…

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जन्माष्टमी के छठे दिन ऑल इंडिया लीनस क्लब प्रयास एवं उड़ान की ओर से कृष्ण जन्मोत्सव की छठी धूमधाम से मनाई गई। क्लब अध्यक्ष सोनू जोशी एवं…