महिलाओं के कुंडल झपटने वाली महिला समेत दो गिरफ्तार…

दो वारदातों को एक ही बाइक से दिया था अंजाम, पुलिस ने दोनों सोने के कुंडल किए बरामद

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में महिलाओं के कानों से सोने के कुंडल झपटकर फरार होने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने छिनैती की दो वारदातों में शामिल एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दोनों पीड़ित महिलाओं के सोने के कुंडल भी बरामद कर लिए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, 18 नवंबर को बालाजी पुरम निवासी मुनेन्द्र सिंह ने ट्रांजिट कैंप थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि बाइक सवार एक महिला और पुरुष उनकी मां के कानों से सोने के कुंडल झपटकर फरार हो गए। इसी दिन उर्मिला राय ने भी दुर्गा मंदिर से घर लौटते समय अपने कानों से कुंडल झपटे जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में दोनों घटनाओं में एक ही बाइक का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। सुराग जुटाते हुए पुलिस ने 20 नवंबर को आनंदपुर रोड स्थित परमल टाउन के पास से राहुल रस्तोगी निवासी ट्रांजिट कैंप और रवीना निवासी बरेली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के पास से एक-एक सोने का कुंडल बरामद हुआ।

पुलिस ने बरामद कुंडल पीड़ित महिलाओं को दिखाए तो उन्होंने उनकी पहचान कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Advertisement
  • Related Posts

    शादी का झांसा देकर बनाई गन्दी वीडियो आरोपी ब्लैकमेलर गिरफ्तार…

    सितारगंज पुलिस की दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई, 17 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद; शादी का झांसा देकर अश्लील वीडियो बनाने का भी आरोप सितारगंज। ऊधमसिंहनगर जिले की सितारगंज पुलिस ने…

    टेंट लगाने के दौरान 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आया युवक, मौत…

    कालाढूंगी। चकलुवा में शादी समारोह के लिए टेंट लगाते समय 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे में…