टेंट लगाने के दौरान 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आया युवक, मौत…

कालाढूंगी। चकलुवा में शादी समारोह के लिए टेंट लगाते समय 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से झुलसे युवक ने हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम हरसान निवासी अभिषेक (21) पुत्र स्वर्गीय फूल सिंह टेंट लगाने का काम करता था। गुरुवार को चकलुवा में एक शादी समारोह के लिए टेंट लगाने के दौरान अभिषेक अचानक ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया।


हादसे के बाद साथी उसे हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Advertisement
  • Related Posts

    शादी का झांसा देकर बनाई गन्दी वीडियो आरोपी ब्लैकमेलर गिरफ्तार…

    सितारगंज पुलिस की दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई, 17 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद; शादी का झांसा देकर अश्लील वीडियो बनाने का भी आरोप सितारगंज। ऊधमसिंहनगर जिले की सितारगंज पुलिस ने…

    24 नवंबर से हल्द्वानी में लगेगा राष्ट्रीय सरस मेला, 250 स्टॉलो पर सजेंगे उत्पाद…

    हल्द्वानी। एमबी इंटर कॉलेज मैदान में 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेला-2026 आयोजित किया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे…