हल्द्वानी। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी की जयंती पर स्वराज आश्रम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। विधायक सुमित हृदयेश और राज्य आंदोलनकारी ललित जोशी सहित पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तिवारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उत्तराखंड के विकास में उनके योगदान को याद किया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि नारायण दत्त तिवारी ने अपने राजनीतिक जीवन में विकास और जनसेवा को प्राथमिकता दी। उनके कार्यकाल में प्रदेश में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राज्य के विकास में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
कार्यकर्ताओं ने तिवारी के विचारों, जनसेवा के प्रति समर्पण और विकासपरक दृष्टिकोण को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को नमन किया।






