पुरानी रंजिश में खूनी खेल, बीच-बचाव करने पहुंचे सतनाम की गोली मारकर हत्या

नानकमत्ता के सिद्धा नवदिया में घर के बाहर पथराव और फायरिंग, बेटे पर भी चलाई गोली; परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप

नानकमत्ता। पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। नानकमत्ता के ग्राम सिद्धा नवदिया में शनिवार रात हमलावरों ने 35 वर्षीय सतनाम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि चार दिन पहले हुए विवाद में अपने छोटे भाई कुलदीप सिंह को मिल रही जान से मारने की धमकी के मामले में सतनाम बीच-बचाव करने पहुंचा था। इसी रंजिश में उस पर हमला किए जाने का आरोप है।
परिजनों के मुताबिक, शनिवार रात करीब दस बजे आरोपी सतनाम के घर पहुंचे और पथराव के बाद फायरिंग शुरू कर दी। उस समय सतनाम खेत में मूंगफली की कटी फसल देखने गया था। घर की छत से उसका बेटा प्रिंस हमलावरों का वीडियो बनाने लगा तो उस पर भी गोली चलाई गई, हालांकि वह बाल-बाल बच गया।
इसी दौरान खेत से लौट रहे सतनाम को हमलावरों ने घेर लिया और सीने में गोली मार दी। गंभीर हालत में परिजन उसे सितारगंज उपचिकित्सालय ले गए, जहां से जिला अस्पताल रुद्रपुर रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया। रविवार सुबह पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने पहले भी पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

Advertisement
  • Related Posts

    गौला-नंधौर के 481 खनन वाहनों का स्वामित्व परिवर्तन…

    431 गौला और 50 नंधौर के वाहनों को मिली राहत, मृतक वाहन स्वामियों के आश्रितों के नाम भी हुआ हस्तांतरण हल्द्वानी। गौला और नंधौर नदी में खनन कार्य से जुड़े…

    आईआईटी रुड़की के हॉस्टल में छात्र ने फंदे से लटककर दी जान…

    रात में कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव, गाजियाबाद का रहने वाला था 20 वर्षीय छात्र रुड़की। आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में शुक्रवार देर रात एक छात्र का…