दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, मां के दरबार में टेका माथा

शंख ध्वनि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित, श्रद्धालुओं की सुख-समृद्धि की कामना

हल्द्वानी। सचिव मुख्यमंत्री एवं कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत रविवार को हल्द्वानी में आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रमों में पहुंचे। उन्होंने विभिन्न पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया और श्रद्धालुओं की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान शंख ध्वनि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया।

आयुक्त दीपक रावत सबसे पहले पीलीकोठी स्थित संकल्प बैंक्वेट हॉल में आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में महिलाओं ने शंख ध्वनि का शानदार प्रदर्शन किया। आयुक्त ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं, आयोजक समिति ने भी आयुक्त को सम्मानित किया।

इस अवसर पर दीपक रावत ने कहा कि नवरात्र में मां के दर्शन करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने मां दुर्गा को नमन करते हुए सभी श्रद्धालुओं के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इसके बाद आयुक्त गांधी आश्रम स्थित रामकृष्ण धाम आश्रम पहुंचे, जहां पहली बार दुर्गा पूजा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने यहां भी मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर समिति की ओर से पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान आयुक्त ने मंदिर परिसर में अष्टमी पूजन का भोग-प्रसाद भी ग्रहण किया।

Advertisement
  • Related Posts

    गौला-नंधौर के 481 खनन वाहनों का स्वामित्व परिवर्तन…

    431 गौला और 50 नंधौर के वाहनों को मिली राहत, मृतक वाहन स्वामियों के आश्रितों के नाम भी हुआ हस्तांतरण हल्द्वानी। गौला और नंधौर नदी में खनन कार्य से जुड़े…

    आईआईटी रुड़की के हॉस्टल में छात्र ने फंदे से लटककर दी जान…

    रात में कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव, गाजियाबाद का रहने वाला था 20 वर्षीय छात्र रुड़की। आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में शुक्रवार देर रात एक छात्र का…