उत्तराखंड:- रुद्रपुर छात्रसंघ चुनाव में हुई फायरिंग मामले में चौकी प्रभारी सहित तीन निलंबित……

Spread the News

रुद्रपुर। छात्रसंघ चुनाव में नामांकन के दौरान हुई फायरिंग, मारपीट और सड़क जाम होने की घटना पर कल रुख अपनाते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने रम्पुरा चौकी प्रभारी सहित तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।

बुधवार को सरदार भगत सिंह राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के नामांकन के दौरान अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के समर्थक आमने सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर अर्जुनपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर जस्सी कचूरा ने दूसरे पक्ष पर फायर झोंक दिया। इस पर लालपुर निवासी सतपाल लाहौरिया ने भी जस्सी कचूरा की तरफ गोली चला दी। फायरिंग के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई, जिसके कारण सड़क पर जाम लग गया, जिससे स्कूली बस, एंबुलेंस व अन्य आपातकालीन सेवा बाधित हो गई थी। मामले में पुलिस ने पार्षद समेत 15 नामजद समेत अन्य पर प्राथमिकी पंजीकृत कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Posts

गैंगस्टर प्रवीण वाल्मीकि की बैरक से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप….

Spread the News

Spread the Newsअल्मोड़ा। हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कुख्यात गैंगस्टर प्रवीण वाल्मीकि की बैरक से इलेक्ट्रॉनिक सामान और स्मार्ट वॉच मिलने से हड़कंप मच गया। मामले…

आज से 13 फरवरी तक गर्जिया देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की नो एंट्री, जाने क्या है वजह…….

Spread the News

Spread the Newsरामनगर। विश्व प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर में बृहस्पतिवार 5 फरवरी से 13 फरवरी तक श्रद्धालुओं की नो एंट्री रहेगी। दरअसल, इन दिनों मंदिर परिसर में सुरक्षात्मक और निर्माण…