हल्द्वानी:- UKSSSC का पेपर लीक नहीं हुआ! शंकर कोरंगा उपाध्यक्ष जलागम परिषद ……. 

Spread the News

हल्द्वानी। यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में युवाओं द्वारा सरकार के खिलाफ किए जा रहे धरना प्रदर्शन पर धामी सरकार का पक्ष रखते हुए जलागम परिषद के उपाध्यक्ष शंकर कोरंगा ने पत्रकारवार्ता के दौरान दावा किया कि यूकेएसएसएससी का पेपर लीक नहीं हुआ है, बल्कि इसे लीक करने की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है। पत्रकारवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि इस मामले में मुख्य आरोपी खालिद को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य दोषियों पर भी कार्रवाई की गई है। कहा कि इस प्रकरण की जांच एसआईटी द्वारा हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में कराई जा रही है और एक महीने के भीतर इसकी रिपोर्ट सामने आ जाएगी। दोषियों को नकल विरोधी कानून के तहत जेल भेजा जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग युवाओं को राजनीतिक साजिश के तहत भड़का रहे हैं, और प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश हो रही है। वहीं सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा गया कि धामी सरकार ने अब तक 25 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां और 80 हजार से अधिक युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में अशांति फैलाने की कोशिश किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सरकार युवाओं के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

  • Related Posts

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

    बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…