ड्यूटी पर लापरवाही बरतने पर, दरोगा सहित तीन पुलिस कर्मी सस्पेंड……..

Spread the News

हरिद्वार। मोस्ट वांटेड विनय त्यागी को कोर्ट में पेशी के लिए ले जाए जाने के दौरान बाइक सवार बदमाशों द्वारा पुलिस वाहन पर की गई अंधाधुन फायरिंग के बाद भागते बदमाशों को पकड़ने में लापरवाही बरतने वाले तीन पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है।

घटना के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बदमाशों के भागने के दौरान पीछे कुछ पुलिसकर्मी हाथ में असलहे लेकर खड़े नजर आ रहे हैं,लेकिन उन्होंने बदमाशों पर गोली चलाना तो दूर उनके पीछे भागने तक की जहमत नहीं उठाई। केवल राहगीरों से पकड़ने के लिए कहते रहे। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि लापरवाही देखते हुए उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार, कांस्टेबल संजय और हिमांशु को सस्पेंड कर एसपी देहात को जांच सौंपी गई है

  • Related Posts

    सिंथिया इंटरनेशनल स्कूल, हल्द्वानी में हर्षोल्लास से मनाया गया होली उत्सव…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। सिंथिया इंटरनेशनल स्कूल में होली पर्व बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। नर्सरी से कक्षा 7 तक के विद्यार्थियों ने शिक्षकों के साथ मिलकर सुरक्षित,…

    होली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आगामी होली पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से *डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* के निर्देशन में जनपद…