घर के पास से महिला को उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश….

Spread the News

नैनीताल। उत्तराखंड में हिंसक पशुओं का आतंक थामने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रहे इन हमलों में लोग जान गंवा रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में डर का माहौल है। मानव-वन्यजीव संघर्ष बढ़ने से लोग सुरक्षा और वन विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि सरकार और विभाग इसे रोकने के लिए निगरानी और जागरूकता बढ़ाने के उपाय कर रहे हैं।

ताजा मामला नैनीताल के धारी ब्लॉक का है। यहां आज 26 दिसंबर शुक्रवार की सुबह जानवरों के लिए चारा लेने जा रही ग्राम पंचायत दीनी तल्ली निवासी हेमा देवी पत्नी गोपाल सिंह को जंगल जाते समय तेंदुआ घर के पास से ही उठा ले गया। महिला के देवर ने जब तेंदुए को भाभी को ले जाते हुए देख शोर मचाते हुए पत्थर मारकर तेंदुए को भगाने की कोशिश की, लेकिन तेंदुआ महिला को लेकर जंगल की तरफ भाग निकला‌‌। परिजन और ग्रामीण जंगल में महिला की तलाश कर रहे हैं लेकिन अभी तक महिला का कुछ पता नहीं चला है। वन विभाग को घटना की सूचना दे दी गई है। घटना से क्षेत्र में भय का माहौल है।

  • Related Posts

    भूस्खलन के बीच SDRF बनी सहारा, रोप के सहारे 500 यात्रियों को कराया सुरक्षित पार..देखें Video.

    Spread the News

    Spread the Newsपिथौरागढ़। मुन्ना बैंड के समीप भूस्खलन के कारण सड़क मार्ग बाधित होने पर रविवार को SDRF ने मोर्चा संभाल लिया। सब इंस्पेक्टर डूंगर सिंह अधिकारी के नेतृत्व में…

    गहरी खाई में गिरा ट्रैकर, SDRF ने जान पर खेल बचाई जान..देखें Video…

    Spread the News

    Spread the Newsचमोली। रुद्रनाथ ट्रैक पर रविवार को एक ट्रैकर पहाड़ी से फिसलकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही SDRF की टीम ने…