नशे में धुत्त टैंकर चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा – तफरी…….

हल्द्वानी। नैनीताल रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे से सड़क पर अफरा – तफरी मच गई। बृहस्पतिवार रात शीशमहल के निकट अनियंत्रित तेल के टैंकर ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। अंत में टैंकर एक पेड़ को तोड़ता हुआ नहर में जा घुसा। घटना के दौरान लोग जान बचाने के लिए यहां वहां भागते नजर आए। अब तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। मौके पर पहुंची पुलिस के चालक को हिरासत में ले लिया है।

टैंकर चालक नशे में धुत बताया जा रहा है। इस हादसे में एक टेम्पो सहित 5 स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

Advertisement
  • Related Posts

    मारपीट कर लूटी बुलेट, चार शातिर गिरफ्तार; 2610 रुपये और बाइक बरामद

    रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में युवक से मारपीट कर बुलेट बाइक, नकदी और एटीएम कार्ड लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई…

    नशे के इंजेक्शन को लेकर विवाद, दोस्त ने ही घोंट दिया अभय का गला…

    खटीमा में 20 वर्षीय युवक की हत्या का खुलासा, शव गटर में छिपाया; मोबाइल और 2300 रुपये लूटने के बाद लौटाया फोन खटीमा। खटीमा में लापता हुए 20 वर्षीय युवक…