नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप…..

Spread the News

नैनीताल। जिला न्यायालय में हड़कंप मच गया है।दरअसल संदिग्ध ईमेल में न्यायालय परिसर में आरडीएक्स और आईईडी लगाए जाने की बात कही गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं हैं। मेल में कहा गया है कि कोर्ट परिसर में 12 आरडीएक्स आधारित आईईडी लगाए गए हैं, जो दोपहर करीब 12:15 बजे विस्फोट कर सकते हैं।

ईमेल में लिट्टे तथा पाकिस्तान आईएसआई का नाम भी लिखा गया है। हालांकि सुरक्षा एजेंसियां इस मेल की सत्यता की जांच कर रही हैं और इसे शरारती तत्वों की करतूत होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। फिर भी नैनीताल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। न्यायालय परिसर व आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ईमेल भेजने वाले की लोकेशन पता करने का प्रयास कर रही है।

Related Posts

गोपाल सिंह चौहान रामनगर तो प्रमोद कुमार ने संभाला हल्द्वानी SDM का पदभार…..

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। लंबे समय से खाली चल रहे एसडीएम हल्द्वानी के पद पर प्रमोद कुमार की तैनाती कर दी गई है। प्रमोद कुमार अब तक रामनगर sdm का पदभार…

हल्द्वानी। फिर विवाद में आयाचंदन हॉस्पिटल, जिंदा मरीज की बना दी डेथ फाइल, परिजनों में आक्रोश Video……

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। शहर का चर्चित चंदन हॉस्पिटल एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। इस बार अस्पताल प्रबंधन ने जिंदा मरीज की डेथ फाइल बना डाली।…