साइबर ठगी का जाल, इस बार अध्यापक हुआ शिकार, 25 लाख गंवाए……

Spread the News

रुद्रपुर। सरकार द्वारा अलग-अलग माध्यमों से साइबर ठगी के प्रति जागरूक करने के बावजूद लोग अपनी गाड़ी कमाई लालच में आकर गंवा रहे हैं। ताजा मामला एक शिक्षक का है। शेयर मार्केट में बड़े मुनाफे के लालच में एक शिक्षक से 25.40 लाख रुपये गंवा दिए। पीड़ित की तहरीर पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन कुमाऊं परिक्षेत्र पंतनगर ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित अल्मोड़ा निवासी शिक्षक द्वारा साइबर क्राइम पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार 9 जून को मनोज पटेल नामक व्यक्ति ने व्हाट्सएप कॉल कर खुद को एक प्रतिष्ठित ब्रोकरेज कंपनी से जुड़ा बताया। उसने शेयर मार्केट में कम निवेश पर अधिक मुनाफे का लालच दिया। इसके बाद उनकी बात जितेंद्र भाई स्टॉक नाम के कथित मैनेजर से कराई गई। आरोप है कि शुरुआत में उनसे 25 हजार रुपये का निवेश कराया गया। इसके बाद व्हाट्सएप पर फर्जी स्क्रीनशॉट भेजकर करीब डेढ़ लाख रुपये का मुनाफा दिखाया गया। भरोसा होने के कुछ समय बाद उन्हें यह कहकर डराया गया कि शेयर ट्रेडिंग में 32.33 लाख रुपये का नुकसान हो गया है और इसकी भरपाई के लिए अतिरिक्त धनराशि जमा करनी होगी। ठगों के झांसे में आकर उन्होंने और उनकी पत्नी ने एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के खातों में कुल 25 लाख 40 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब न तो मुनाफा मिला और न ही मूल धन वापस हुआ, तब उन्हें अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन कुमाऊं परिक्षेत्र पंतनगर के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    नंदा देवी डोला विसर्जन को लेकर भवाली में ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों की नो एंट्री….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। माँ नन्दा देवी महोत्सव के तहत 23 सितंबर को होने वाले डोला विसर्जन एवं झांकी को देखते हुए भवाली क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया…

    नंदा देवी महोत्सव में चाक-चौबंद सुरक्षा, SSP ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। ऐतिहासिक एवं धार्मिक मां नंदा देवी महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद किया है।…