मगरमच्छ के हमले में वृद्धा की मौत….

ऊधमसिंहनगर। जिले के नानकमत्ता में पशुओं के लिए घास काट रही महिला को मगरमच्छ ने मार डाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार को ग्राम देवकली सलमता निवासी भजन कौर (70) पत्नी महेंद्र सिंह खकरा नदी किनारे पशुओं के लिए घास काटने गई थी। इस दौरान नदी किनारे छिपे मगरमच्छ ने उन पर हमला कर दिया। जब तक आसपास मौजूद ग्रामीण उन्हें बचा पाते तब तक उनकी मौत हो गई। इस दुखद घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

  • Related Posts

    अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर, अवैध निर्माण से लेकर जर्जर भवन तक ढहाए…

    शनि बाजार रोड और बनभूलपुरा में निगम की कार्रवाई, रास्तों से हटाए अवरोध; खाली भूमि पर विकास कार्यों की बनेगी योजना हल्द्वानी। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने…

    भांजी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे मामा की हादसे में मौत, दूसरे बाइक सवार ने भी तोड़ा दम…

    बेलबाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, बहनोई समेत दो लोग घायल हल्द्वानी। रामपुर रोड पर बेलबाबा के पास सोमवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों…