चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

Spread the News

हल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार महिला अपने मायके गई हुई थी जबकि पति शिवराज अपनी मां के साथ पहाड़ गए हुए थे। घर में किसी के मौजूद न होने का फायदा उठा चोरों ने अलमारी का ताला तोड़ उसमें 50 हजार कैश और जेवरात चुरा लिए। रविवार को जब महिला वापस लौटी तो उन्हें घर में हुई चोरी का पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।

पुलिस के अनुसार घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर उसमें कुछ संदिग्ध नजर आए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…