बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ कांग्रेस में उबाल……..

Spread the News

हल्द्वानी। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी एसडीएम कोर्ट आ धमके। गुस्साए कांग्रेसियों ने कोर्ट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बांग्लादेशी सरकार मुर्दाबाद के नारों से परिसर गूंज उठा। विधायक सहित अन्य कांग्रेसियों ने एसडीएम राहुल साह को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंन मांग की कि भारत सरकार इस गंभीर विषय पर तत्काल संज्ञान लेते हुए बांग्लादेश में हिंदू समुदाय एवं समस्त अल्पसंख्यकों के विरुद्ध हो रही हिंसक घटनाओं को अविलंब रोकने हेतु शीघ्र, ठोस एवं प्रभावी कदम उठाए।

इसके अतिरिक्त ज्ञापन के माध्यम से यह भी मांग की गई कि भारत सरकार संयुक्त राष्ट्र संघ एवं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग जैसे वैश्विक मंचों पर इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाए।

इस दौरान जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, हरीश मेहता, सतीश नैनवाल, मलय बिष्ट, भोला दत्त भट्ट, राजेन्द्र सिंह बिष्ट रज्जी, सुहैल सिद्दीकी, महिला जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट, महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी, कमला सनवाल, पार्षद नीमा भट्ट, जया कर्नाटक, शोभा बिष्ट, पार्षद भागीरथी बिष्ट, रेनू तोमर, मीनाक्षी नयाल, भगवती जोशी, जीवन कार्की, सतनाम सिंह चटवाल सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

  • Related Posts

    मगरमच्छ के हमले में वृद्धा की मौत….

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। जिले के नानकमत्ता में पशुओं के लिए घास काट रही महिला को मगरमच्छ ने मार डाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी…

    बनभूलपुरा में अतिक्रमण पर गरजा नगर निगम का बुलडोजर, कबाड़ियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई…

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नगर निगम द्वारा शनिवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान आबादी क्षेत्र में खोली गई कबाड़ की दुकानों के क खिलाफ भी सख्त कार्रवाई…