अनियंत्रित हो खाई में गिरा जागेश्वर जा रहे पर्यटकों का वाहन, दो की मौत……

Spread the News

नैनीताल। जिले में गेठिया के पास शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पर्यटकों की कार गहरी खाई में समा गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत की खबर सामने आ रही है। घटना में 2 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से नैनीताल घूमने आ रहे पर्यटकों की कार गेठिया के पास करीब 150 फीट गहरी खाई में समा गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीमों ने रेस्क्यू अभियान चलाया। हादसे में उन्नाव निवासी 2 पर्यटकों- अभिराज (26) और अंकित चौधरी (25) की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, उन्नाव के ही रहने वाले अतुल दुबे (26) और श्याम (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। इन दोनों बचाव दल से जुड़े कर्मचारियों ने एम्बुलेंस के जरिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये सभी लोग दर्शन-पूजन के लिए अल्मोड़ा जिले में स्थित जागेश्वर धाम जा रहे थे।

पुलिस ने हादसे में मारे गए दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर नैनीताल के बीडी पांडे जिला अस्पताल नैनीताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच पड़ताल कर रही है।

  • Related Posts

    घर में घुसा 10 फिट का पाइथन, परिजनों के छुटे पसीने…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। गंगापुर निवासी दिनेश बमेठा ने शनिवार को अपराह्न लगभग 3:00 बजे वन विभाग को उनके घर पर 10 फिट का पाइथन घुस जाने की सूचना दी। घर…

    धाकड़ से धुरंधर धामी हो गए हैं मुख्यमंत्री धामी: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी।धामी सरकार के चार वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। शनिवार को एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा में…