धाकड़ से धुरंधर धामी हो गए हैं मुख्यमंत्री धामी: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह….

Spread the News

हल्द्वानी।धामी सरकार के चार वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। शनिवार को एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहे। रक्षा मंत्री को सुनने के लिए सभा स्थल पर भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ बढ़ने पर सभा स्थल के गेट बंद कर दिए गए जिसके चलते बहुत से लोग अंदर नहीं जा सके। लोक पंडाल के बाहर भी बैठकर रक्षा मंत्री का वक्तव्य सुनते नजर आए। इस दौरान रक्षा मंत्री मुख्यमंत्री धामी के 4 वर्ष के कार्यकाल से अत्यधिक प्रभावित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने मंच से मुख्यमंत्री धामी की खुल के प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने कार्यों से अब धाकड़ धामी से धुरंधर धामी हो गए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवताओं की भूमि है और यहां से उठने वाली आवाज पूरे देश को एक नई दिशा और गति प्रदान करती है। कहा कि धामी सरकार ने उत्तराखंड में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, साथ ही उन्होंने सरकार द्वारा राज्य में अतिक्रमण और घुसपैठ के खिलाफ किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने वह कार्य कर दिखाएं जो देश में कहीं और अभी नहीं हो पाए हैं। अपने संबोधन में अधिकांश समय वह धामी सरकार की प्रशंसा करते नजर आए। मंत्री के संबोधन के दौरान भी कार्यकर्ताओं की भीड़ का आगमन लगातार जारी रहा।

Related Posts

छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

Spread the News

Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

Spread the News

Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…