उत्तराखंड:- देहरादून में फटा बादल, 10 मजदूरों के लापता होने की आशंका, रेस्क्यू अभियान जारी……

Spread the News

देहरादून। उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। हाल ही में धराली,थराली आदि स्थानों पर बादल फटने से हुई तबाही के बाद अब बारिश ने देहरादून में अपना कहर बरपाया है। देर रात सहस्रधारा क्षेत्र में बादल फटने से आस – पास के क्षेत्र में भारी तबाही हुई है।

सोमवार देररात सहस्रधारा क्षेत्र में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अतिवृष्टि के दौरान मुख्य बाजार में बहुत से होटलों और दुकानों में मलबा घुस गया, जिससे कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अनुसार रात करीब साढ़े 11 बजे बादल फटने से भारी मात्रा में मलबा कार्डीगाड़ मुख्य बाजार में आ गया। मलबे से तीन बड़े होटल क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं कई दुकानें पूरी तरह से ध्वस्त हो गईं। इस दौरान यहां सैकड़ों लोग फंस गए थे। जिन्हें स्थानीय लोगों ने भरी मशक्कत के बाद सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। आपदा के दौरान कुछ मजदूरों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है।

वहीं जानकारी के बाद आपदा कंट्रोल रूम से रात में ही घटनास्थल के लिए एसडीआरएफ और फायर की टीम को रवाना कर दिया गया है लेकिन रास्ते पर अधिक मलबा आ जाने के कारण टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई। बताया गया कि लोक निर्माण विभाग की जेसीबी मौके पर पहुंचकर रास्ता खोलने में जुट गई है।

Related Posts

चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

Spread the News

Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…