20 मिनट तक दर्द से तड़पती रही गर्भवती, रास्ते में 108 में करना पड़ा प्रसव……

Spread the News

अल्मोड़ा। जिले के सल्ट में सरकारी अस्पताल की अव्यवस्थाओं का मामला सामने आया है। यहां देर रात एक गर्भवती महिला 20 मिनट तक प्रसव पीड़ा से तड़पती रही। बाद में अन्यत्र अस्पताल ले जाए जाने के दौरान एंबुलेंस में ही प्रसूता का प्रसव कराया गया।

जानकारी के अनुसार सल्ट ब्लॉक निवासी सनवीर हुसैन की पत्नी सबा परवीन को मंगलवार देर रात प्रसव पीड़ा शुरू हुई। देर रात परिजन 108 एंबुलेंस से प्रसूता को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतखाल ले कर पहुंचे।

यहां 20 मिनट तक इंतजार करने के बावजूद अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी नहीं मिला। प्रसूता की हालत बिगड़ने पर परिजन सबा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण ले गए। इसी दौरान रास्ते में दर्द तेज होने पर 108 एंबुलेंस में तैनात फार्मासिस्ट भास्कर ने वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर आवश्यक तैयारी की और रात 2:45 बजे एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। 108 एंबुलेंस सटाफ के मुताबिक सबा परवीन ने एक स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को सीएचसी भिकियासैण में भर्ती कराया गया, जहां दोनों स्वस्थ बताए गए हैं।

इस मामले से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतखाल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • Related Posts

    पानी के टैंक का ढोला खोलने उतरे दो सगे भाइयों और मां की दम घुटने से मौत…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। गौलापार के मानपुर से एक दुखद घटना सामने आ रही है। यहां घर में बनाए गए टैंक का डोला खोलने उतरे दो सगे भाइयों और मां की…

    शादी का झांसा देकर युवती से बनाए संबंध, कोतवाली में शादी पर अड़ी…. 

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कोतवाली में पहुंची युवती ने अल्मोड़ा निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। युवती ने आरोप लगाया कि एक…