मंदिर का ताला तोड़कर चढ़ावा उड़ाने वाला गिरफ्तार, घंटियां-बर्तन और ₹2,808 बरामद…

हल्द्वानी। मंगल पड़ाव स्थित शिव मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र व अलमारी से नगदी और सामान चोरी करने के मामले में हल्द्वानी पुलिस ने 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तांबे-पीतल के बर्तन, घंटियां और ₹2,808 की नगदी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 5 सितंबर को मंदिर के पुजारी गिरीश गिरी गोस्वामी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। सीसीटीवी फुटेज और सुरागरसी के आधार पर पुलिस ने 7 सितंबर को डीके पार्क के पास से हनी सिंह निवासी बनभूलपुरा को गिरफ्तार किया। उसके पास से तांबे के लोटे, एक बड़ी घंटी, 12 छोटी घंटियां, पीतल का भगोना व डोंगा बरामद हुआ। बरामदगी के बाद मुकदमे में संबंधित धारा की बढ़ोतरी की गई है।

  • Related Posts

    13 घंटे स्टोर रूम में कैद रहा तेंदुआ, सुबह हुआ रेस्क्यू; रातभर दहशत में रहे ग्रामीण..Video

    कुत्ते को बाहर निकालने के दौरान घर में घुसा शिकारी, अनजाने में बंद हो गई दरवाजे की कुंडी बागेश्वर। जिले के थकलाड़ ग्राम पंचायत के ग्वाटा तोक में एक मकान…

    तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार का कहर, एक की मौत; दो गंभीर

    हल्द्वानी। शहर के तीनपानी बाईपास फ्लाईओवर पर शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार कार भीषण हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर…