हल्द्वानी: ट्रेन की चपेट में आए युवक की दर्दनाक मौत आए युवक की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर……

Spread the News

हल्द्वानी। इंदिरा नगर रेलवे फाटक रेलवे फाटक के निकट रानीखेत एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह लगभग 5 बजे दिल्ली से हल्द्वानी आ रही रानीखेत एक्सप्रेस के इंदिरा नगर रेलवे फाटक से गुजरने के दौरान पटरी के किनारे चल रहे दो युवक ट्रेन की चपेट में आ गए। घायल हुए दोनों युवकों को तत्काल हल्द्वानी रेलवे स्टेशन लाया गया, जहां से जीआरपी द्वारा 108 द्वारा उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान जीशान (20 वर्ष), पुत्र अफसर खां, निवासी कांटा शनि बाजार रोड, इंद्रानगर की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल मोहसिन (25 वर्ष), पुत्र अमीर अहमद, निवासी उत्तर उजाला को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बरेली रेफर कर दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है, साथ ही घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है। हादसे के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

  • Related Posts

    27 सूत्रीय मांगों को लेकर, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। अपनी 27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने हल्द्वानी के साथ ही प्रदेशभर में सोमवार से बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार को…

    नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता, 27 लाख की स्मैक के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने 91.10 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को…