उत्तराखंड हल्द्वानी: डीएफओ तराई पूर्वी कार्यालय में किसान महासभा का धरना प्रदर्शन, पेयजल और सड़क मरम्मत की समस्या के समाधान की उठाई मांग 

Spread the News

हल्द्वानी। अखिल भारतीय किसान महासभा बागजाला की ओर से प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) तराई पूर्वी वन प्रभाग के सम्मुख धरना प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन मुख्य रूप से ग्राम बागजाला में पेयजल की समस्या के समाधान, सड़क की मरम्मत कराए जाने और भूमि के मालिकाने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजने की मांग को लेकर किया गया।

धरने को संबोधित करते हुए भाकपा माले नैनीताल जिला सचिव डा कैलाश पाण्डेय ने कहा कि, बागजाला के निवासी पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा के अभाव में जीने को मजबूर हैं। कहा कि लोगों को पेयजल जैसी मूलभूत समस्या के लिए सड़कों पर उतरना पड़े इससे बड़ी विडंबना और क्या हो सकती है। उन्होंने वन विभाग द्वारा रोकी गई योजना शुरू किए जाने और लालकुआं विधायक से जनता के लिए पेयजल की आपूर्ति की व्यवस्था करवाने की मांग की।

बागजाला किसान महासभा की अध्यक्ष उर्मिला रैस्वाल ने कहा कि, बागजाला  में भारत सरकार की जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत ‘हर घर नल, हर घर जल योजना’ का काम वन विभाग द्वारा रोके जाने के बाद से ठप्प पड़ा है। वर्तमान में पुरानी पेयजल योजना से भी पानी की आपूर्ति में बाधा आ रही है। गांव की सड़कें बदहाल हैं, बड़े बड़े गढ्ढे होने की वजह से आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इसका तत्काल समाधान किया जाए।

किसान महासभा के प्रचार सचिव पंकज चौहान ने कहा कि विभागों के बीच में बागजाला गांव की जनता पिस रही है और पेयजल की समस्या जस की तस बनी हुई है।

कहा कि पूर्व में किसान महासभा का एक प्रतिनिधिमंडल पूर डीएफओ तराई पूर्वी वन प्रभाग से मिला था, जिसमें ग्रामीणों ने उन्हें बागजाला की समस्याओं से अवगत कराया था। डीएफओ ने टूटी सड़क का निरीक्षण और मरम्मत कराए जाने के लिए आश्वासन भी दिया था। लेकिन लगभग तीन महीने होने को होने के बाद भी इस पर कोई प्रगति नहीं हुई है। इस पर ग्रामीणों की ओर से रोष व्यक्त किया गया।

धरना प्रदर्शन के दौरान दर्जनों लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि बागजाला की परेशान जनता को पेयजल सुविधा तत्काल नहीं मिलने की स्थिति में वह उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

धरना प्रदर्शन में रईस अहमद, चन्दन सिंह मटियाली, गोपाल सिंह बिष्ट, मीना भट्ट, यासीन, पुष्पा भट्ट, कल्लू प्रजापति, दौलत सिंह कुंजवाल, हनीफ, मोहन राम, हेमा देवी, चंपा देवी, ममता प्रजापति, नंदी देवी, लच्छी राम, नाजिम, किशन राम, फहीम, लक्ष्मी, असलम चौधरी, यशपाल, देवकी, मुन्नी, हीरा देवी, अनीता, लीला, दीपा, कुतुबुद्दीन, मो इस्लाम, सुनीता प्रजापति, विमला आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    27 सूत्रीय मांगों को लेकर, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। अपनी 27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने हल्द्वानी के साथ ही प्रदेशभर में सोमवार से बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार को…

    नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता, 27 लाख की स्मैक के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने 91.10 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को…