‘द गोल्डन बचपन’ थीम ने ताजा की 90 के दशक की यादें, पारंपरिक खेलों में झूमे बच्चे…

सिंथिया इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मना बाल दिवस, शिक्षकों ने भी खेलों में लिया हिस्सा

हल्द्वानी। सिंथिया इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस पर ‘द गोल्डन बचपन’ थीम के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 90 के दशक के बचपन की सुनहरी यादों को जीवंत करते हुए विद्यार्थियों को पारंपरिक खेलों और सामूहिक गतिविधियों से रूबरू कराया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों की ओर से आयोजित विशेष प्रार्थना सभा से हुई। इसमें भाषण, समाचार, रोचक तथ्यों और हिंदी-अंग्रेजी कविताओं के माध्यम से बाल दिवस का महत्व बताया गया। इसके बाद प्राथमिक और पूर्व प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों के लिए अड्डू, गिट्टी, खो-खो, सात पत्थर, रस्सी कूद और रुमाल झपट्टा जैसे पारंपरिक खेल आयोजित किए गए। वहीं नन्हे बच्चों ने गुब्बारा फोड़ने, बॉल फूंकने और टावर बनाने जैसी गतिविधियों में उत्साह के साथ भाग लिया।
विद्यालय परिसर में बच्चों की हंसी और उत्साह के बीच शिक्षकों ने भी खेलों में सक्रिय भागीदारी की। विशेष रासना कॉर्नर ने 90 के दशक के बचपन की यादों को और ताजा कर दिया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोज के साथ हुआ।
विद्यालय के चेयरमैन डॉ. प्रवीन्द्र रौतेला ने कहा कि बचपन जीवन का सबसे अनमोल समय है। बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल, रचनात्मकता और मित्रता के लिए भी पर्याप्त अवसर मिलने चाहिए। इस दौरान प्रबंध निदेशक कात्यायन रौतेला, प्रधानाचार्या ऋचा कर्नाटक सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement
  • Related Posts

    उच्च हिमालय में सीजन का पहला हिमपात, आदि कैलाश-ओम पर्वत बर्फ से लकदक…

    पंचाचूली की चोटियों पर भी गिरी बर्फ, एक फीट तक जमी सफेद चादर; निचली घाटियों में ओलावृष्टि से किसानों को नुकसान पिथौरागढ़। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में रविवार को मौसम ने…

    भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, हस्ताक्षर अभियान से जनता को जोड़ने की पहल…

    सुमित हृदयेश ने भाजपा सरकार को घेरा, मंत्री रेखा आर्या पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग हल्द्वानी। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के…