भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, हस्ताक्षर अभियान से जनता को जोड़ने की पहल…

सुमित हृदयेश ने भाजपा सरकार को घेरा, मंत्री रेखा आर्या पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग

हल्द्वानी। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए रविवार को काठगोदाम के नारीमन चौराहे पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी काठगोदाम और महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अभियान का शुभारंभ विधायक सुमित हृदयेश ने हस्ताक्षर कर किया।
इस दौरान विधायक सुमित हृदयेश ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के गंभीर मामले सामने आ रहे हैं, जबकि सरकार जीरो टॉलरेंस का दावा करती है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पर उनके पति की ओर से लगाए गए करीब 210 करोड़ रुपये की कथित अवैध संपत्ति और भ्रष्टाचार के आरोपों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूरे मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार को इन आरोपों पर जवाब देना चाहिए और जनता के सामने सच्चाई रखनी चाहिए।
सुमित हृदयेश ने कहा कि सरकारी धन जनता की मेहनत की कमाई है। इसका इस्तेमाल जनकल्याण और विकास कार्यों में होना चाहिए। भ्रष्टाचार के मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही तय करना सरकार की जिम्मेदारी है। कांग्रेस इस मुद्दे को केवल हस्ताक्षर अभियान तक सीमित नहीं रखेगी, बल्कि सड़क से सदन तक आवाज उठाएगी।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में आम जनता की भागीदारी जरूरी है। हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से लोगों को इस मुहिम से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि भ्रष्टाचार का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है। सरकारी व्यवस्थाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए।
इस दौरान हेमंत बगड़वाल, बहादुर बिष्ट, यशपाल आर्य, गिरीश तिवारी, हरीश बलुटिया, भुवन तिवारी, किशन अनेरिया, आनंद कुंजरवाल, कमल पपनै, मनोज बिष्ट, बासित खान, प्रदीप कुमार, राजा राणा, गिरीश पांडे, राजू रावत, प्रदीप बिष्ट, दिवेश तिवारी, गुरप्रीत सिंह, किशन लाल, बंटी रहमान, लाल सिंह पवार, बबलू बिष्ट, कुंदन बिष्ट, कातिल अख्तर, राहुल सिंह, निर्मला बिष्ट, शोभा बिष्ट, मधु सांगुड़ी, गीता बहुगुणा, भगवती जोशी, नीमा भट्ट, शकुंतला देवी, दीपा खत्री, पवन शाह, संजय बिष्ट, उदित करायत और पवन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेसजनों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

Advertisement
  • Related Posts

    उच्च हिमालय में सीजन का पहला हिमपात, आदि कैलाश-ओम पर्वत बर्फ से लकदक…

    पंचाचूली की चोटियों पर भी गिरी बर्फ, एक फीट तक जमी सफेद चादर; निचली घाटियों में ओलावृष्टि से किसानों को नुकसान पिथौरागढ़। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में रविवार को मौसम ने…

    जिला अस्पताल हत्याकांड में पुलिस का एक्शन, छठा आरोपी भी गिरफ्तार…

    मुख्य आरोपी समेत छह गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर पांच आरोपी पहुंचे थे जेल; बरेली से पकड़ा गया अमन प्रजापति रुद्रपुर। जिला अस्पताल परिसर में नितेश उर्फ राज जौहरी की…