हल्द्वानी: टेंट हाउस में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख। देखें video

Spread the News

हल्द्वानी: डहरिया पार्वती बिहार स्थित एन के टेंट हाउस में मंगलवार सुबह लगभग 10:30 बजे भीषण आग भीषण आग लग गई। तेजी से फैली आग से आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची काफी मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पाया। टेंट हाउस स्वामी महेश कबड़वाल ने बताया कि इस हादसे में करीब छह लाख रुपये मूल्य की टेंट सामग्री, एक मोटरसाइकिल और उनका पालतू कुत्ता जलकर खाक हो गया। उन्होंने बताया कि आग संभवतः पास में मौजूद शरारती तत्वों द्वारा जलाई गई आग के कारण लगी, जो कथित रूप से स्मैक का सेवन कर रहे थे और लापरवाही से जलती आग वहीं छोड़ गए थे।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में नशेड़ी युवकों की आवाजाही आम बात हो गई है, जिस पर प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। दमकल विभाग ने तत्परता दिखाते हुए  आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन तब तक टेंट हाउस का अधिकांश सामान राख हो चुका था। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

  • Related Posts

    नंदा देवी डोला विसर्जन को लेकर भवाली में ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों की नो एंट्री….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। माँ नन्दा देवी महोत्सव के तहत 23 सितंबर को होने वाले डोला विसर्जन एवं झांकी को देखते हुए भवाली क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया…

    नंदा देवी महोत्सव में चाक-चौबंद सुरक्षा, SSP ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। ऐतिहासिक एवं धार्मिक मां नंदा देवी महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद किया है।…