खंबे से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक की दर्दनाक मौत

Spread the News

ऊधम सिंह नगर: बीती रात हुए सड़क हदसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुकेश मंडल (26) निवासी उदय नगर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकेश लाइफ लाइन हॉस्पिटल में किसी परिचित की डिलीवरी के लिए गया था. वहीं से वह एक सफाई कर्मचारी को छोड़ने के लिए सुंदरपुर गांव चला गया। वहां से लौटने के दौरान एस मोड़ पर बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण वह मोड़ नहीं काट पाया और सीधा खेत में लगे खंबे से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी की मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह करीब 5 बजे जब स्थानीय लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले तो उन्हें खेत में एक बाइक गिरी हुई दिखाई दी। पास जाकर देखने पर युवक मृत अवस्था में मिला। लोगों द्वारा तत्काल पुलिस और ग्राम प्रधान को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…