आपदा अथवा अग्नि दुर्घटना की स्थिति से निपटने को तैयार है विभाग,फायर स्टेशन हल्द्वानी ने किया वाटर हाइड्रेंटों निरीक्षण….

Spread the News

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में दिनांक 29 मई 2026 को मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) गौरव किरार* के पर्यवेक्षण तथा *अग्निशमन अधिकारी (FSO) मिंदर पाल सिंह* के नेतृत्व में फायर स्टेशन हल्द्वानी की टीम द्वारा जल संस्थान के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से गौलापार, चोरगलिया, मोटाहल्दू एवं मोतीनगर लालकुआँ क्षेत्रों में स्थापित वाटर हाइड्रेंटों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सभी *वाटर हाइड्रेंट पूर्णतः कार्यशील एवं संतोषजनक* स्थिति में पाए गए। *आपातकालीन परिस्थितियों एवं अग्निकांड की घटनाओं में त्वरित तथा प्रभावी अग्निशमन* कार्यवाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इन हाइड्रेंटों की नियमित जांच एवं परीक्षण किया जाता है। फायर सर्विस द्वारा जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी आपदा अथवा अग्नि दुर्घटना की स्थिति में सभी आवश्यक संसाधन पूर्ण रूप से तैयार एवं क्रियाशील रहें। इसी क्रम में भविष्य में भी इस प्रकार के निरीक्षण एवं परीक्षण अभियान नियमित रूप से संचालित किए जाते रहेंगे।

  • Related Posts

    आबादी में तेंदुए की चहलकदमी से दहशत, वीडियो वायरल……

    Spread the News

    Spread the Newsकाशीपुर। शहर के ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुओं की चहलकदमी से लोगों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।…

    घर में टीवी देख रहे बुजुर्ग पर गुलदार का हमला, बेटी की बहादुरी से बची जान……

    Spread the News

    Spread the Newsचंपावत। जिला मुख्यालय के ग्राम पंचायत सिमल्टा में घर में टीवी देख रहे बुजुर्ग पर घात लगाए बैठे गुलदार ने घात हमला कर दिया। घर में मौजूद बेटी…