अनियंत्रित हो खाई में गिरा डंपर,चालक की मौत….

अल्मोड़ा। महरौली-चित्तौडखाल मोटर मार्ग पर हुए हुए भीषण सड़क हादसे में डंपर चालक की मौत हो गई। शुक्रवार देर रात रूडोली गांव के अनियंत्रित होकर एक डंपर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर चालक को खाई से निकाल कर सड़क पर पहुंचाया। जहाँ से घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से देवायल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान राकेश चन्द्र(28) पुत्र गोपाल दत्त रेखाड़ी, निवासी ग्राम बसोली, विकासखंड सल्ट, जनपद अल्मोड़ा के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं राकेश की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर हल्द्वानी की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डामरीकरण में आई तेजी

    कुसुमखेड़ा चौराहे पर यूयूएसडीए ने शुरू कराया सड़क का डामरीकरण, युद्धस्तर पर चल रहा कार्य हल्द्वानी। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान…

    रामलीला के मंच पर 51वें वर्ष में विधायक बंशीधर भगत ने निभाया राजा दशरथ का जीवंत किरदार..

    हल्द्वानी। राजनीति और जनसेवा के साथ अपनी लोक संस्कृति व परंपराओं से जुड़ाव बनाए रखने की मिसाल विधायक बंशीधर भगत ने पेश की है। उन्होंने ऊंचा पुल रामलीला कमेटी की…