पुलिस का ऑपरेशन प्रहार, 12 बोर के तमंचे व कारतूस के साथ ताहिर गिरफ्तार….

Spread the News

रामनगर। जनपद में अपराध एवं अवैध हथियारों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु SSP डाॅ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे *ऑपरेशन प्रहार* के तहत कोतवाली रामनगर पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

SP सिटी मनोज कुमार कत्याल व सीओ अमित कुमार के पर्यवेक्षण में सुशील कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

*दिनांक 29 मई 2026* को चेकिंग के दौरान वन निगम ग्राउंड, गुल्लरघट्टी रामनगर से पुलिस टीम ने *ताहिर पुत्र हसनैन निवासी कनोरी, थाना बाजपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 25 वर्ष* को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से *एक अदद 12 बोर का अवैध देशी तमंचा एवं एक जिंदा कारतूस* बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध *कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 167/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

  • Related Posts

    गैंगस्टर और वाहन लूट के आरोपी पर पुलिस का शिकंजा, तमंचे के साथ गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsरामनगर। ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खताड़ी क्षेत्र में फायरिंग के मामले में वांछित 21 वर्षीय आरोपी हर्षित कोहली…

    लिफ्ट का झांसा देकर बुजुर्ग महिला के कुंडल लूटे, भीमताल पुलिस ने सितारगंज से दबोचे दो आरोपी…..

    Spread the News

    Spread the Newsभीमताल। कोतवाली भीमताल क्षेत्र में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को लिफ्ट देने के बहाने उनके सोने के टॉप्स लूटकर फरार हुए दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर…