चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर फरार आरोपी गिरफ्तार

सीसीटीवी और रजिस्ट्रेशन नंबर से पकड़ा गया

घायल पुलिसकर्मी अस्पताल में भर्ती, आरोपी की बुलेट जब्त

देहरादून। थाना रानीपोखरी क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार बुलेट सवार ने पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोटरसाइकिल के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना 2 मार्च को शांति नगर कट के पास हुई, जब पुलिस टीम वाहनों की जांच कर रही थी। ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल सचिन मलिक ने एक तेज गति से आ रही बुलेट (UK-07-DA-2327) को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी और फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मी को तुरंत जॉलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद थाना रानीपोखरी में आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 281/125/121(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान उज्जवल नेगी (19) पुत्र जगत सिंह, निवासी दुर्गा मंदिर, रैनापुर, थाना रानीपोखरी के रूप में की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त बुलेट को जब्त कर लिया। गिरफ्तारी में पुलिस उपनिरीक्षक विक्रम सिंह नेगी, हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र यादव, कांस्टेबल रवि कुमार और करमजीत की अहम भूमिका रही।

  • Related Posts

    बनभूलपुरा में नशा तस्करी पर पुलिस का प्रहार, 50 नशीले इंजेक्शनों के साथ 21 वर्षीय राजा गिरफ्तार…

    गोलापार्किंग के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने दबोचा आरोपी, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज हल्द्वानी। नैनीताल जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी…

    दीपावली पर बैंकों और सर्राफा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ाएगी पुलिस

    हल्द्वानी। दीपावली पर्व को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने की तैयारी तेज कर दी है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर बुधवार को मिनी पुलिस…