थान सिंह बिष्ट बने दुग्ध संघ के डायरेक्टर, मुकेश बोरा ने दिलाई शपथ

स्वर्गीय किशन सिंह बिष्ट के निधन से रिक्त पद पर सर्वसम्मति से मनोनयन, समारोह में जनप्रतिनिधियों और सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड में रिक्त डायरेक्टर पद पर थान सिंह बिष्ट को मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन पर दुग्ध संघ के ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित समारोह में उनका भव्य स्वागत किया गया। दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने उन्हें पद एवं दायित्वों के निर्वहन की शपथ दिलाई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, दुग्ध संघ के पदाधिकारियों और सहकारिता क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

रामगढ़-धारी क्षेत्र के स्वर्गीय किशन सिंह बिष्ट के आकस्मिक निधन से डायरेक्टर का पद रिक्त हुआ था। इसके बाद जिले की दुग्ध समितियों से जुड़े प्रतिनिधियों की सर्वसम्मति से थान सिंह बिष्ट को इस पद के लिए मनोनीत किया गया। बोर्ड बैठक के दौरान अध्यक्ष मुकेश बोरा ने उन्हें शपथ दिलाकर नई जिम्मेदारी सौंपी। इसके बाद उपस्थित लोगों ने शॉल ओढ़ाकर, माल्यार्पण और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

समारोह में पूर्व विधायक नवीन दुम्का और विधायक दान सिंह भंडारी समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने थान सिंह बिष्ट को बधाई दी। वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और सक्रिय भागीदारी से दुग्ध उत्पादकों के हितों को मजबूती मिलेगी। साथ ही सहकारी दुग्ध व्यवस्था को सुदृढ़ करने और उत्पादकों की समस्याओं के समाधान की दिशा में भी सकारात्मक प्रयास होंगे।

इस अवसर पर दुग्ध संघ के डायरेक्टर गोविंद सिंह मेहता, पुष्पा देवी, खष्टी देवी, आनंद सिंह नेगी, दीपा देवी, हेमा देवी, दीपा देवी रेकवाल और कृष्ण कुमार शर्मा, ज्येष्ठ प्रमुख कृपाल सिंह मेहता, खीमा शर्मा, कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर निश्चल पांडे, दीपा बिष्ट, खीम सिंह बिष्ट, मनोज सुयाल, जीवन मेहरा, देवेंद्र सिंह बिष्ट और विजय मनराल सहित यूसीडीएफ के सामान्य प्रबंधक प्रेम सिंह नागपाल मौजूद रहे। समारोह में दुग्ध संघ के अधिकारी-कर्मचारी और सहकारिता क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोगों ने भी नवनियुक्त डायरेक्टर को शुभकामनाएं दीं।

  • Related Posts

    रामलीला के मंच पर 51वें वर्ष में विधायक बंशीधर भगत ने निभाया राजा दशरथ का जीवंत किरदार..

    हल्द्वानी। राजनीति और जनसेवा के साथ अपनी लोक संस्कृति व परंपराओं से जुड़ाव बनाए रखने की मिसाल विधायक बंशीधर भगत ने पेश की है। उन्होंने ऊंचा पुल रामलीला कमेटी की…

    अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, हल्द्वानी में दुष्यंत गौतम की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली,दिखा आक्रोश..

    बुद्ध पार्क से एसडीएम कार्यालय तक पहुंचे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता, जेल भेजने की मांग को लेकर की नारेबाजी हल्द्वानी। अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर उत्तराखंड में…