रामलीला के मंच पर 51वें वर्ष में विधायक बंशीधर भगत ने निभाया राजा दशरथ का जीवंत किरदार..

  • 50 साल से कर रहे हैं रामलीला में अभिनय में, मीना ढोढियाल ने निभाई कैकेयी की भूमिका

हल्द्वानी। राजनीति और जनसेवा के साथ अपनी लोक संस्कृति व परंपराओं से जुड़ाव बनाए रखने की मिसाल विधायक बंशीधर भगत ने पेश की है। उन्होंने ऊंचा पुल रामलीला कमेटी की रामलीला में वह इस वर्ष भी राजा दशरथ की जीवंत भूमिका निभाई। रामलीला मंचन से जुड़े उनके सफर के 50 वर्ष पूरे हो चुके हैं और यह उनका 51वां वर्ष है।

लंबे समय से रामलीला में अभिनय कर रहे भगत ने विभिन्न पौराणिक एवं सामाजिक मंचों पर भी कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। परशुराम के ओजस्वी किरदार से लेकर अंगद की दृढ़ता और बुद्धिमत्ता तक, उनके अभिनय को दर्शकों का सराहना मिलती रही है। राजनीतिक व्यस्तताओं के बावजूद रामलीला से उनका जुड़ाव क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति उनकी रुचि को दर्शाता है।

इस बार रामलीला मंच पर प्रसिद्ध कलाकार मीना ढोढियाल माता कैकेयी की भूमिका निभा रही हैं। राजा दशरथ और कैकेयी के प्रसंगों को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। रामलीला में बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोग कलाकारों का उत्साह बढ़ा रहे हैं।

पांच दशक से अधिक समय तक रामलीला मंचन से जुड़े रहना भगत के सांस्कृतिक सफर का महत्वपूर्ण पड़ाव है। जनप्रतिनिधि के रूप में सक्रिय रहने के साथ मंच पर अभिनय के जरिए लोक परंपराओं से उनका जुड़ाव रामलीला प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

  • Related Posts

    थान सिंह बिष्ट बने दुग्ध संघ के डायरेक्टर, मुकेश बोरा ने दिलाई शपथ

    स्वर्गीय किशन सिंह बिष्ट के निधन से रिक्त पद पर सर्वसम्मति से मनोनयन, समारोह में जनप्रतिनिधियों और सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी…

    अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, हल्द्वानी में दुष्यंत गौतम की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली,दिखा आक्रोश..

    बुद्ध पार्क से एसडीएम कार्यालय तक पहुंचे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता, जेल भेजने की मांग को लेकर की नारेबाजी हल्द्वानी। अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर उत्तराखंड में…