कालाढूंगी नैनीताल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी टेंपो ट्रैवलर, दो की मौत कई घायल……

Spread the News

कालाढूंगी/नैनीताल। नैनीताल से वापस लौट रहे पर्यटकों से भरी एक टेंपो ट्रैवलर संख्या- UP15 FT-6795 कालाढूंगी-नैनीताल बैंड के पास दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन में कुल 29 लोग सवार थे। हादसे में दो लोगों के हताहत होने की पुष्टि हुई है।

सूत्रों के हवाले से धमोला निवासी अजहर अंसारी ने बताया कि दुर्घटना का प्रमुख कारण वाहन का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि टेंपो ट्रैवलर में सवार अधिकांश लोग मेरठ (उत्तर प्रदेश) के निवासी थे, जो नैनीताल घूमने आए थे और वापस लौट रहे थे तथा घायलों मे बच्चे भी शामिल है।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट, तहसीलदार, स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। खबर लितक19जाने तक19 घायल सुशीलाथे।तिवारी अस्पताल पहुंच चुके थे।

  • Related Posts

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

    बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…