दो कारों के आमने-सामने की भिड़ंत में युवक की दर्दनाक मौत,3 घायल……

Spread the News

कालाढूंगी। नैनीताल जिले के कालाढूंगी में वन निगम कार्यालय के समीप दो कारों की आमने-सामने हुई जबरदस्त भिड़ंत में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से घायलों को वाहनों से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे कई जिंदगियां बच सकीं।

जानकारी के अनुसार शाम करीब 6:10 बजे डायल-112 पर सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर वाहन संख्या यूके-04 एएम-8740 किया सोनेट और यूके-04 एस-2977 ऑल्टो-800 की आमने-सामने टक्कर हुई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें सवार लोग अंदर फंस गए।

पुलिस, स्थानीय लोगों और राहगीरों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य चलाते हुए सभी घायलों को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी पहुंचाया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल शुभम सामन्त (30) निवासी रामपुर चकलुवा को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल कमल मिश्रा, हर्षित अधिकारी और नरेंद्र अधिकारी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए 108 एंबुलेंस के माध्यम से हल्द्वानी रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना इतनी तेज थी कि टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू कराया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…