बनभूलपुरा में पूर्ति विभाग की छापेमारी, अवैध गैस रिफिलिंग करते तीन दबोचे….. 

Spread the News

हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में पूर्ति विभाग ने छापेमारी कर अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते हुए तीन लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया। तीनों के खिलाफ बनभूलपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।

बीते शनिवार कैंप कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान घरेलू गैस की कालाबाजारी की शिकायत पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कड़ा रुख अपनाते हुए सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए थे।

इस क्रम में रविवार को जिला पूर्ति अधिकारी मनोज वर्मा के नेतृत्व में टीम ने बनभूलपुरा के लाइन नंबर-सात का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो दुकानों में घरेलू रसोई गैस से छोटे सिलिंडरों में गैस भरी जा रही थी। डीएसओ वर्मा के मुताबिक मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत शिवम, शादाब और मुसैब के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। टीम में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विजय जोशी, पूर्ति निरीक्षक राहुल सिंह डांगी, जगमोहन नेगी, ललित मेर, सुबोध त्रिपाठी, गौरव जोशी शामिल रहे।

  • Related Posts

    बिजोरीझाल में तेंदुए की दहशत से लोगों को मिली राहत, वन विभाग के पिंजरे में फंसा तेंदुआ..देखें Video… 

    Spread the News

    Spread the Newsबागेश्वर। जिले के बिजोरीझाल क्षेत्र में लंबे समय से दिखाई दे रहा तेंदुआ आखिर वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। आतंक अ पर्याय बने…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कॉंग्रेस द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। रविवार को महिला कॉंग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष जया कर्नाटक के नेतृत्व मे महिलाओं ने एपस्टीन फ़ाइल मे…