छात्रों ने निकाली केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पुतले की शव यात्रा, पुलिस और प्रदर्शनकारी के बीच हुई तीखी झड़प….

Spread the News

हल्द्वानी। दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के खिलाफ विरोध की आग अब उत्तराखंड में भी धधकने लगी है। शुक्रवार को एमबीपीजी कॉलेज के छात्रों ने घटना के विरोध में जोरदार प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए उनके पुतले की शव यात्रा निकाली। इस दौरान तिकोनिया चौराहे पर तैनात भारी पुलिस बल द्वारा रोके जाने पर पुलिस और छात्रों के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई, जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। बाद में डीएम कार्यालय पहुंचे छात्रों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज दबाने के लिए बल प्रयोग किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

  • Related Posts

    सैनिक कभी ‘पूर्व’ नहीं होता, जीवनभर रहता है राष्ट्र का प्रहरी : धामी…

    Spread the News

    Spread the Newsपूर्व सैनिकों को बताया ‘भूतपूर्व नहीं, अभूतपूर्व’, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि 50 लाख करने समेत सरकार के फैसले गिनाए हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को…

    मां महालक्ष्मी के दरबार पहुंचे सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए कि प्रार्थना….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नैनीताल जिले के भ्रमण के दौरान बरेली रोड स्थित श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर, बेरीपड़ाव पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री…