ई-रिक्शा चार्जिंग के दौरान किशोर की मौत, चाचा पर गलत सूचना देने का आरोप…

रुद्रपुर। प्रीत विहार में शनिवार रात ई-रिक्शा चार्जिंग पर लगाते समय करंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, किशोर को करंट लगाकर मारने की सूचना देने वाले उसके चाचा पर पुलिस को गुमराह करने का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार, चाचा ने अपने भाई से रंजिश के चलते गलत सूचना दी थी।

पुलिस के मुताबिक, फाजलपुर महरौला स्थित प्रीत विहार निवासी रमन चंद्रा (14) पुत्र राकेश चंद्रा शनिवार रात अपने पिता का ई-रिक्शा चार्जिंग पर लगाने गया था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और वाहन से चिपक गया। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए। इसके बाद अन्य अस्पतालों में भी उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

रविवार रात सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। मकान मालिक और पड़ोसियों ने भी किशोर की मौत करंट लगने से होने की बात कही। पुलिस ने सूचना देने वाले किशोर के चाचा अजय चंद्रा का मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में भाई से रंजिश के चलते गलत सूचना देने की बात सामने आई है। मामले में पुलिस तथ्यों की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    विदेश में नौकरी का झांसा देकर ठगी, इमिग्रेशन एजेंट गिरफ्तार

    ₹20 हजार और पासपोर्ट लेने के बाद भी नहीं भेजा विदेश, कार्यालय और दस्तावेज सील रुद्रपुर। विदेश में नौकरी दिलाने और वीजा व वर्क परमिट बनवाने का झांसा देकर धोखाधड़ी…

    1 नवंबर की दिल्ली महारैली में उमड़ेगा उत्तराखंड के कांग्रेसियों का हुजूम

    SIR में पात्र मतदाताओं के नाम कटने पर कांग्रेस चिंतित, वोट रक्षक पोर्टल से करेगी मदद हल्द्वानी। वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के नवनियुक्त पर्यवेक्षक दीपक राठौड़ ने कहा कि एक…